Skip to content
Sunday, 11 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विश्व फिजियोथैरेपी डे पर रोपा बरगद का पौधा

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व फिजियोथैरेपी डे पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जगदीश जायसवाल, डॉ. डी विजय कुमार और एंटी क्वेकरी कमेटी के संयोजक डॉ. अंकुर अग्रवाल, डॉ. हर्ष थारे, तथा साथियों के साथ बरगद का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मौलश्री, कदम्ब और जामुन के पौधे भी रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ आदर फाउंडेशन ग्वालियर के विकास गोस्वामी, फैजान बैग, सुश्री विभा अनेजा और सुश्री छाया शिवहरे पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ चार वर्षीय बालक सुतिक्ष के जन्म-दिवस पर उनके परिजन सर्वश्री सौरभ चतुर्वेदी, राजेश भार्गव, श्रीमती सर्जना चतुर्वेदी, सुश्री कल्पना चतुर्वेदी और सुश्री सृष्टि भार्गव ने पौधे लगाए। फिजियोथैरेपिस्ट एसोसिएशन के डॉ. मनीष माहेश्वरी, डॉ. पंकज सूद, डॉ. अनंत सिंह, डॉ. पायल मालपानी, डॉ. रूचि सूद, डॉ. गरिशमा अग्रवाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. पीआर सुरेश, डॉ. जगप्रीत सिंह, डॉ. असलम, डॉ. फारूक भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply