Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर हुआ मटकी फोड का आयोजन, बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां

1 min read
Text Size:

देवास- सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई मुखर्जी नगर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि जापान मे निवासरत, रोबोटिक्स एक्सपर्ट डॉ. राघवेन्द्र जैन थे। विशिष्ट अतिथि डॉ. अश्विन दुबे  थे। अध्यक्षता अरुण सोनी ने की। आयोजन में कक्षा 12वीं के टॉपर भैया देवांश सकोरिकर, उनके पिताजी एवं उनकी माताजी का स्मृति चिन्ह, शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। विद्यालय के भैया/बहिनों ने भजन, नृत्य नाटिका, नृत्य आदि आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनों को अभिभूत कर दिया।

मुख्य अतिथि जी ने अपने उद्बोधन में श्री कृष्ण जी के जीवन चरित्र के बारे मे जानकारी देते हुए भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने की अपील बच्चों से की। साथ ही विज्ञान मे अच्छा अध्ययन करते हुए रोबोटिक्स के क्षेत्र मे आगे बढऩे हेतु प्रेरित किया। समारोह का समापन श्री कृष्ण जी की आरती एवं मटकी फोड़ के रंगारंग आयोजन के साथ हुआ।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply