Skip to content
Thursday, 5 November 2026
भोपाल

बुरहानपुर के किसान खेती-बाड़ी में कर रहे हैं ड्रोन टेक्नालॉजी का उपयोग

2 min read
Text Size:

भोपाल- बुरहानपुर जिले में किसान अपने खेतों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने में ड्रोन टेक्नालॉजी का उपयोग कर रहे हैं। इस टेक्नालॉजी के उपयोग से किसानों को समय की बचत के साथ अन्य परेशानियों से भी छुटकारा मिला है।

बुरहानपुर के किसान कडु मेहरा उन किसानों में शामिल हैं, जिन्होंने ड्रोन टेक्नालॉजी का उपयोग किया है। कडु मेहरा बताते हैं कि उनके पास ढाई एकड़ का खेत है। उन्होंने गन्ना फसल पर कीटनाशक दवाई का ड्रोन के माध्यम से सफलता से छिड़काव किया है। ड्रोन तकनीक से कीटनाशक छिड़काव से श्रमिक, श्रम और समय की बचत होती है। उन्होंने जिले के अन्य किसानों से भी अपील की है कि वे अपने-अपने खेतों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव ड्रोन के माध्यम से करें।

उप संचालक किसान-कल्याण एवं कृषि विकास एम.एस. देवके ने बताया कि बुरहानपुर जिले में किसानों को ड्रोन से कीटनाशक दवाई छिड़काव करने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। उद्देश्य यह है कि किसान आधुनिक तकनीक से रूबरू हो सकें। एक एकड़ फसल में ड्रोन से छिड़काव करने में मात्र 10 मिनट का समय लगता है। यदि कोई किसान ड्रोन खरीदना चाहता है, तो उसे कस्टम हायरिंग योजना से मदद दी जायेगी। साथ ही ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त करने और लायसेंस दिलाने में सहायता दी जायेगी।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply