दिगंबर जैन सोशल वर्धमान ग्रुप ने शिक्षकों का सम्मान कर बच्चों को फल वितरित किए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर दिगंबर जैन सोशल वर्धमान ग्रुप द्वारा शिक्षको को सम्मानित किया गया। जीनियस किंगडम प्ले स्कूल, गंगानगर में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में ग्रुप ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात विद्यालयों के बच्चो को फल वितरण कर शिक्षको का सम्मान समारोह प्रारंभ। कार्यक्रम संचालक विकास जैन ने स्कूल की प्रंसिपल नेहा शर्मा का सम्मान ग्रुप अध्यक्ष अंकेश जैन के द्वारा कराया।

इस अवसर पर ग्रुप के कोषाध्यक्ष अभिषेक ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर चर्चा की एवं ग्रुप द्वारा संकल्प लिया कि जीवन में किसी जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के क्षेत्र में हर संभव मदद करेंगे। स्कूल की प्रांसिपल श्रीमती शर्मा ने वर्धमान ग्रुप को धन्यवाद दिया एवं समस्त शिक्षको को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ग्रुप के अभिषेक जैन सीहोर, अभिषेक जैन खातेगांव, अभिषेक जैन इटावा, नमन जैन, विक्की जैन, दीपक जैन, अर्पित जैन उपस्थित थे। आभार सचिव महोदय दीपक जैन ने माना।

133 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!