जल संचय की शपथ के साथ ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों का किया सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- शिक्षक दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र देवास द्वारा मां क्षिप्रा नदी बचाओ समिति और पंचतत्व फाउंडेशन के सहयोग से क्षिप्रा संकुल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान स्थानीय दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि इंद्रनील बनर्जी प्राचार्य दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल थे। अध्यक्षता पंचतत्व फाउंडेशन के सैयद सादिक अली ने की और विशेष अतिथि के रूप में रेविलेशन ज़ील इंस्टीट्यूट के संचालक खलील अहमद शेख, और मां क्षिप्रा नदी बचाओ समिति अध्यक्ष राजेश बराना और कमल जोशी उपस्थित थे।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के प्रचार और भारत के भविष्य के नवनिर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। समारोह में शिक्षकों की विशेष उपलब्धि का परिचय श्रीमती हंसा चौधरी और सलीम सर ने दिया। इस अवसर पर शिवनारायण खेरिया, यशवंत दयाल, संगीता गुप्ता, चिंतामन पटेल, नलिनी ठाकुर, जितेंद्र चौधरी, भेरूलाल चोहान, प्रवीण  आशापुरे, विशेष बेरागी, मनीष कुमार बेरागी, रिजवान एमएस,रिजवान  मंसूरी, नीलम वशिष्ठ, युनुस खान, जसवंत रावत, हंसा चौधरी, नीलम यादव, कविता तिवारी, ओ.पी. चौहान, राजीव चौहान सम्मानित किए गए। अल्प वृष्टि के कारण बिगड़ते पर्यावण को बचाने के सभी शिक्षकों को जल शपथ भी दिलाई गई। संचालन सलीम सर ने किया और आभार मुकेश जाटव ने व्यक्त किया।

57 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!