बिजली बिल में दी जा रही गलत रिडींग, ज्यादा बिल आने की शिकायत जनसुनवाई में की

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- बिजली बिल में गलत रिडींग देकर ज्यादा बिल देने की शिकायत लिए मोती बंगला निवासी शेख फतेह मोहम्मद ने जनसुनवाई में आवेदन दिया। शिकायकर्ता मोहम्मद ने बताया कि मेरी पान की दुकान उज्जैन ब्रिज के नीचे है। जहां पर विद्युत मीटर लगा हुआ है। मेरी पान की दुकान के हिसाब से प्रतिमाह मीटर की रिडींग 35 या 36 आती है। किंतु दिसंबर माह 2022 से मेरे मीटर की रिडींग 293 आई। जिसकी शिकायत मैंने लाइनमैन से करते हुए जानकारी लेना चाही। लाइनमैन ने जानकारी देने से मना कर दिया। कहा कि आप को रुपए भरना ही पड़ेगा।

ज्यादा समस्या है तो झोन पर जाकर अधिकारी से बात किजिए। अधिकारी से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि मीटर में खराबी होगी। आपको रूपए तो भरने होंगे। इसकी शिकायत सीए हेल्पलाइन लाइन पर की। झोन अधिकारी द्वारा मुझ शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। मेरी समस्या का निराकरण किए बिना ही मेरा लाइट कनेक्शन काट दिया। हर माह समय पर बिल भरता हूँ। पिछले माह मेरा कनेक्शन काट दिया गया। बंद मीटर कि रीडिंग 135 दी गयी। शेख फतेह मोहम्मद ने कलेक्टर से अपील की है कि मेरे मीटर की जाँच कर सही कराया जाए या फिर नया मीटर लगाया जाए। जिससे मेरा बिजली बिल खपत अनुसार सही आए।

91 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!