Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

सांवलिया नाथ मंदिर पर सजेगा फूल बंगला एवं मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

1 min read

देवास- माहेश्वरी समाज के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र मूंदड़ा ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जन्माष्टमी (भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव) श्री सांवलिया नाथ मंदिर पर धूमधाम से मनाया जाएगा । इस अवसर पर दर्शनीय फूल बंगला एवं 56 भोग का आयोजन किया गया है। फूल बंगलेे की तैयारी युवा संगठन द्वारा की जा रही है, सखी संगठन द्वारा भगवान को छप्पन भोग लगाया जाएगा। समाज अध्यक्ष मनोज बजाज, सचिव अनिल झंवर, महिला संगठन अध्यक्ष चेतना माहेश्वरी, सचिव अनिता मंत्री, युवा संगठन अध्यक्ष नितिन चांडक, सचिव प्रतीक झंवर एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी समाज बंधुओं से अनुरोध किया है कि सपरिवार पधार कर दर्शन लाभ लें। सांवलिया सेठ की आरती रात को 12 बजे संपन्न होगी, आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। पिछले कई वर्षो से देवास नगर का शानदार फूल बंगला मंदिर में सजाया जाता है उसे निहारने के लिए हजारों की संख्या में नगर के महिला पुरूष आते हैं।

106 Views

Leave a Reply