Skip to content
Thursday, 29 October 2026
खरगोन

जनजाति कार्य विभाग की पीएस ने विभाग को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देने के निर्देश दिए

1 min read
Text Size:

खरगोन- जनजातीय कार्य विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती पल्लवी जैन गोविल ने महेश्वर स्थित कन्या शिक्षा परिसर में विभागीय अधिकारी और अमले के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने जिले के विशेष शिक्षा संस्थानों सहित अन्य विभागीय स्कूलों में गुवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य, सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सीएम राइज स्कूलों के प्राचार्य तथा विशेष शिक्षा संस्थानों के प्राचार्य भी मौजूद रहे। उनके द्वारा महेश्वर की सीएम राइज स्कूल में स्मार्ट क्लास का अवलोकन किया गया। साथ ही स्मार्ट क्लास का शिक्षकों द्वारा डेमो भी प्रस्तुत किया। शिक्षकों द्वारा बेहतर तरीके से स्मार्ट क्लास संचालन करने पर प्रशंन्नता भी व्यक्त की गई।

निर्माण कार्याे की भी समीक्षा की गई

पीएस श्रीमती जैन ने भ्रमण के दौरान पीआईयू के कार्यपालन यंत्री नरेन्द्र मण्डलोई से सीएम राइज स्कूल निर्माण कार्याे की स्थिति की जानकारी भी ली। उन्होंने सीएम राइज स्कूल के ड्राइंग डिजाइन पर भी जानकारी लेते हुए निर्देश भी दिए। पीएस श्रीमती जैन ने सीएम राइज स्कूल में पीपल का पौधा भी रौपा।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply