Skip to content
Monday, 23 November 2026
होशंगाबाद / नर्मदापुरम

विप्र समाज की परिचय सम्मेलन को लेकर बैठक

1 min read

नर्मदापुरम- सर्व विप्र महासभा के द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी इंद्र मोहन दुबे  की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन प्रदेश कार्यालय आरसीसी मॉल में संपन्न हुआ जिसमें युवक युवती परिचय सम्मेलन के आमंत्रण कार्ड का विमोचन किया गया ।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मुकेश दुबे को परिचय सम्मेलन के आमंत्रण कार्ड के प्रस्ताव प्रस्तुत किए यह प्रस्ताव संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष दुबे प्रदेश कोषाध्यक्ष केएन मिश्रा प्रदेश सचिव धर्मेंद्र ओझा एवं नगर अध्यक्ष सौरभ नायक द्वारा सुझाव दिए गए की टीम बनाकर सभी विप्र बांधों के घर पर जाकर आमंत्रित किए जाएंगे एवं उसकी महिला पुरुष टीम बनाया जाए जिस पर प्रदेश अध्यक्ष मुकेश दुबे द्वारा सहमति देकर प्रस्ताव अनुमोदित किया गया साथ में वरिष्ठ समाजसेवी दशरथ तिवारी जी ने अपने सुझाव में घर-घर पहुंचने की टीम बनाने का एक सुझाव दिया महिला मंडल से रंजन थापक ने महिला टीम बनाने की जिम्मेदारी ली बैठक में अनूप जोशी रत्नेश दुबे सारांश दुबे संदीप उपाध्याय आदित्य ओझा कृष्णा दुबे वैभव दुबे ध्रुव जोशी महिला मंडल में मोनिका जोशी निर्मला डालें संजू भट सांध्य उपाध्यय मीना चौबे उपस्थित रही

194 Views
194 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply