Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

श्री मनकामेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी एवं भण्डारा आज, महादेव का मुखोठा रहेगा आकर्षण का केंद्र

2 min read

देवास- पुराना बस स्टैंड स्थित प्राचीन कालीन मनकामनेश्वर महादेव मंदिर की भव्य शाही सवारी भादो मास के प्रथम मोदी परिवार के तत्वावधान में धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। श्रीमती ममता कुलदीप मोदी एवं पार्षद दिव्या नितिन आहूजा ने बताया कि शहर के मनकामनेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी स्थानीय पुराना बस स्टैंड स्थित मनकामनेश्वर मंदिर से शाम 4 बजे से धूमधाम से निकलेगी। मनकामनेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर महाआरती होगी। तत्पश्चात शाही सवारी प्रारंभ होगी। शाही सवारी में प्राचीन प्राण प्रतिष्ठित श्री मनकामनेश्वर महादेव का मुखोटा, बैण्ड, बच्चों की झांकी, घोड़े, ढोल, भजन मण्डली आदि आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।

सवारी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर कवि कालिदास मार्ग, नयापुरा, शालिनी रोड़, जनता बैंक चौराहा, सुभाष चौक, तहसील चौराहा, नगर निगम, एबी रोड़, पीठा रोड़, तीन बत्ती चौराहा होते हुए पुन: मंदिर पहुंचेगी। जहां भगवान मनकामनेश्वर महादेव की महाआरती के बाद सवारी का समापन होगा और मंदिर परिसर में भण्डारा  प्रारंभ होगा। मनकामनेश्वर महादेव की शाही सवारी एवं भण्डारा प्रसादी का लाभ लेने की अपील श्रीमती कमला बाई मोदी, उमा पंडित, रमा बंसल, सारिका मोदी, मधु व्यास, अर्चना व्यास, पूजा व्यास, भारती पाठक, हीरामणि शर्मा, कुसुमलता चव्हाण, पं. ज्ञानेश्वर मोदी, मोहन अग्रवाल, गोपाल पंडित, किशोर पंडित, सत्यनारायण विजयवर्गीय, योगेश पंडित, विजय व्यास, अजय व्यास, दीपेश व्यास, विजय शर्मा, अखिलेश शर्मा, हेमंत, महेन्द्र चव्हाण, आशीष देवलिया आदि ने की है।

228 Views

Leave a Reply