मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अगुवाई में केन्द्रीय निर्वाचन दल भोपाल प्रवास पर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- केन्द्रीय निर्वाचन दल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अगुवाई में भोपाल प्रवास पर पहुचा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने पुष्पगुच्छ के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त श्री कुमार एवं उनके दल का स्वागत किया। मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल, अनूप चंद्र पाण्डे, महानिदेशक निर्वाचन सुश्री डॉ. नीता वर्मा, उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू एवं सचिव निर्वाचन पवन दीवान भी भोपाल प्रवास पर आए हैं।

केन्द्रीय निर्वाचन दल 4 सितंबर से 6 सितंबर तक प्रदेश प्रवास पर रहेगा। निर्वाचन दल प्रदेश में आगामी चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन के दिशा निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कानून व्यवस्था की समीक्षा करेगा। इसके साथ ही विभिन्न स्थलों के भ्रमण एवं कार्यक्रमों में भाग लेगा।

एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए प्रदेश के संयुक्त चुनाव आयुक्त राकेश सिंह, मुख्य उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद शुक्ल एवं जिला निर्वाचन अधिकारी। एवं कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 102

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!