विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र, मैडल देकर किया सम्मानित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर हरदा, खिरकिया, टिमरनी एवं छीपानेर से 66 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसके अंतर्गत लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़, गोला फेक, भाला फेंक, चक्का फेक, हैमर थ्रो आदि प्रतियोगिता हुई। समारोह के उद्घाटन सत्र में विद्यालय समिती के अध्यक्ष जगदीश टांक, सह सचिव संदीप केकरे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। निर्णायक के रूप में नगर से पीसी पोर्ते, विनोद उपाध्याय, विनोद यादव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग से अनीता मेहरा और सलमा खां ने भूमिका निभाई। जिला स्तर विजेता प्रतिभागी को प्रमाण-पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। आगामी सप्ताह में विभाग स्तर पर भाग लेंगे। विजेता भैया बहनों को प्राचार्य विनय कुमार शर्मा एवं समस्त स्टाफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

225 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!