खंडवा- आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा संगठन पूरी तरह तैयार हो चुका है, चुनावी शंखनाथ को लेकर पूरे प्रदेश भर में पांच स्थानों से जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है, जिसका शुभारंभ राम जी की तपोभूमि चित्रकूट से हो चुका है, जिसका शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा किया गया, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इंदौर संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा 6 सितंबर को दादाजी की नगरी खंडवा से प्रारंभ होगी दादाजी धाम में पूजा अर्चना करने के पश्चात दादा जी का आशीर्वाद लेकर यात्रा का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय सड़क राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी हरी झंडी दिखाकर भाजपा का ध्वज लहराकर करेंगे, इस यात्रा में श्री गडकरी के साथ केंद्र और प्रदेश के मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्यमंत्री के भी भाग लेने की संभावना है ,पूरे संभाग में यात्राओं को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक ले रहे हैं,
खंडवा में आयोजित आमसभा की बैठक को लेकर भाजपा के पदाधिकारी रायचंद उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचे और सभा स्थल का अवलोकन किया सुनील जैन ने बताया कि पूरे जिले भर में मंडल एवं शक्ति केंद्रो की बैठक भी यात्रा और आम सभा को लेकर चल रही है, शाम 7:30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा पूरे संभाग के यात्रा प्रभारी एवं यात्रा से जुड़े सभी वरिष्ठ जन और कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रूबरू चर्चा की गई कैलाश जी ने सभी से अनुरोध किया कि यह हमारी संभाग की यात्रा उत्साह के साथ संपन्न हो, और जिन कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पालन हो, आम सभा स्थल के अवलोकन के समय जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, सुभाष कोठारी, हरीश कोटवाले ,दिनेश पालीवाल राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना, सुनील जैन नंदन करोड़ी, सतनाम होरा, विनती राजपाल, मंगलेश तोमर, ऋरंगी उपाध्याय महेश चौधरी ,सहीत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे
Views Today: 2
Total Views: 160

