Skip to content
Thursday, 5 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नेतृत्व में 4 से 6 सितंबर तक तीन दिवसीय भ्रमण पर भोपाल आएगा भारत निर्वाचन आयोग का दल

2 min read
Text Size:

दल मध्यप्रदेश विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की तैयारियों की करेगा समीक्षा

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नेतृत्व में तीन दिवसीय दौरे पर भोपाल आ रहा आयोग का दल 4 से 6 सितंबर तक निर्वाचन संबंधी विभिन्न तैयारियों की समीक्षा करेगा। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में 4 सितंबर को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और एनफोर्समेंट एजेंसियों तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ बैठक होगी। 4 सितंबर को ही रवीन्द्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार द्वारा विशेष कवर एनवलप, स्वीप कैलेंडर का अनावरण और मतदाता जागरुकता गीत जारी किया जाएगा। साथ ही युवा मतदाताओं को ईपिक कार्ड का वितरण भी होगा। इस मौके पर जनजाति कलाकारों द्वारा स्वीप गतिविधि के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

समीक्षा बैठक के दूसरे दिन 5 सितंबर को आयोग द्वारा सभी 52 जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और सभी 10 संभागों के कमिश्नर एवं आईजी के साथ बैठक की जायेगी। मतदाता जागरूकता के लिए लगी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया जायेगा।

तीसरे दिन 6 सितंबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना तथा विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिवों के साथ बैठक करेंगे।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply