जैसे-जैसे सोशल मीडिया और युटुब चैनलों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे ग्रामीण क्षेत्रों में तथाकथित पत्रकारों द्वारा अड़ीबाजी कर भोले भाले लोगों से रूपयों की मांग की जाती है और उन्हें परेशान किया जाता है ऐसा ही मामला सिराली में देखने को मिला जहां पत्रकारिता की आड़ में फोटोकॉपी संचालक से ₹30’000 की मांग की गई नहीं देने पर दुकान बंद करने की धमकी दी जिसकी शिकायत पीड़ित रवि पिता दिनेश कुशवाहा द्वारा एसपी कार्यालय हरदा में की है
सिराली। आए दिन क्षेत्र में तथाकथित पत्रकारों द्वारा रूपयों की मांग, और अडीबाजी की शिकायत प्राप्त होती है। यूट्यूब मीडिया की आड़ लेकर कुकुरमुत्ता की तरह उग आए कतिपय तत्वों ने ब्लैकमेलिंग का गोरख धंधा चला रखा है।हाल ही में जिले के अन्य स्थानों में भी ऐसी ही शिकायतें हुई है ऐसा ही मामला सिराली थाना अंतर्गत भी आया है जहां एक तथाकथित पत्रकार उज्जवल पिता मोहनलाल एवं अन्य साथी द्वारा फोटो कॉपी संचालक रवि पिता दिनेश कुशवाहा से थाने में शिकायत कर दुकान बंद कराने की धमकी देकर ₹30000 की मांग की शिकायतकर्ता रवि कुशवाहा ने हरदा एसपी कार्यालय में दिए आवेदन में अपनी शिकायत करते हुए बताया कि मैं सिराली में फोटोकॉपी की दुकान करता हूं उज्जवल पिता मोहनलाल एवं अन्य साथी द्वारा मेरी दुकान पर आकर मुझसे कहा कि तुमने केशु एवं मोनिका के आधार कार्ड के अधिक रुपए वसूले हैं और जिन लोगों से अधिक रुपए लिए हैं उन लोगों से मैं वीडियो भी बनाया है वह आपकी शिकायत कर रहे हैं अगर आप बचना चाहते हो तो मुझे ₹30’000 की व्यवस्था कर दो अन्यथा मैं थाने में शिकायत कर के तुम्हें जेल भिजवा दूंगा और तुम्हारी दुकान भी बंद हो जाएगी मुझे बार-बार उपरोक्त व्यक्ति द्वारा धमकी देकर पैसों की मांग की जा रही है जिससे मैं व्यथित हूं और मैं अपना व्यवसाय भी नहीं कर पा रहा हूं मुझे डर है कि यह मेरी झूठी शिकायत कर मेरी दुकान बंद करवा देंगे आवेदन में मांग की है कि मामले की जांच कर दोषी इंटरनेट युट्यूबर पत्रकार के विरुद्ध कार्रवाई की जाए मालूम हो कि उपरोक्त तथाकथित पत्रकार फोटो स्टूडियो का संचालन का कार्य भी करता है जिसकी पूर्व में कई लोगों ने शिकायत दर्ज की है कि यह व्यक्ति शादी विवाह में फोटोग्राफी का काम ले लेता है और संबंधित से रुपए लेने के बाद फोटो एवं एल्बम नहीं देता और कहता है कि सारा डाटा डिलीट हो गया पैसे मांगने पर थाने में शिकायत करने की धमकी देता है। जिसकी सिराली थाने में कई शिकायतें लंबित है। पीड़ित कुशवाहा ने बताया कि यह लोग गिरोह बनाकर रोज दिन गांव में आडिबाजी डालकर भोले वाले ग्रामीणों को ठगी का शिकार बनाते हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच स्थानी पुलिस से कराकर दोषियों को दंडित किए जाने की मांग पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन से की है।
Views Today: 2
Total Views: 94

