Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा

राजनाथ सिंह खंडवा में जन आशीर्वाद यात्रा का करेंगे शुभारंभ

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खंडवा। 20 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा को अब फिर जन आशीर्वाद की जरूरत पड़ रही है। इसके लिए अभी से बैठकों का ताना-बाना बुना जा रहा है। इंदौर संभाग की बड़ी बैठक के खंडवा में हुई। इसमें साफ कहा गया कि कुछ भी हो हमें सत्ता में फिर आना है। छोटे कार्यकर्ता से लेकर सांसद तक सड़कों पर उतर जाएं और जनता का आशीर्वाद लें। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह खंडवा से मध्यप्रदेश की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू कर रहे हैं। दिसंबर में विधानसभा के चुनाव हैं। आचार संहिता भी एक महीने के अंदर लग सकती है, इसलिए भी भाजपा सत्ता में रहते हुए एक महीने सरकारी मशीनरी का भरपूर उपयोग करने के मूड में है। खंडवा से जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत को लेकर खंडवा में संभागीय स्तर की बैठक की गई है। जनआशीर्वाद यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने भाजपा के कई बड़े नेता पहुंचे हैं। इनमें यात्रा प्रभारी और देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, पूर्व मंत्री रंजना बघेल एवं भाजपा के स्थानीय स्तर के कई बड़े नेता हैं। सांसद प्रवक्ता सुनील जैन के अनुसार, इंदौर संभाग की निकलने वाली जनआशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ 4 सितंबर को प्रात: 11 बजे दादाजी धाम में पूजा अर्चना करने के पश्चात भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी दिखाकर करेंगे। रोड शो के साथ ही रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय में राजनाथ सिंह की विशाल आमसभा भी आयोजित होगी। सभा के पश्चात जन आशीर्वाद यात्रा शिवाजी चौक से नगर निगम, बांबे बाजार, बस स्टैंड से होकर आगे के लिए रवाना होगी।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply