बर्फ से 12 ज्योतिर्लिंग एवं बाबा अमरनाथ की झांकी का होगा निर्माण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, देवास। श्री मनकानेश्वर महादेव मंदिर पर बर्फ की बारह ज्योतिर्लिंग एवं बाबा अमरनाथ बर्फानी की झांकी का निर्माण आज किया जाएगा। पं. कुलदीप मोदी एवं पं. ज्ञानेश्वर मोदी ने बताया कि पुराना बस स्टेण्ड स्थित अत्यंत प्राचीन श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर 28 अगस्त को बर्फ की बारह ज्योतिर्लिंग की झांकी का निर्माण स्थानीय कलाकार बाबूलाल पांचाल द्वारा किया जाएगा। साथ ही श्री मनकामनेश्वर महादेव का विशेष एवं आकर्षक श्रृंगार शाम को किया जाएगा। राात्रि 8.30 बजे महाआरती होगी। श्री मनकानेश्वर महादेव भक्त मंडल नितिन आहूजा, मोहन अग्रवाल, सत्यनारायण विजयवर्गीय, आकाश चौकसे, किशोर पंडित, योगेश पंडित, ममता मोदी, दिव्या आहूजा, सारिका मोदी, ब्रह्मा सुनील बंसल, साधना विजयवर्गीय, भारतीय पाठक आदि ने नगर के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दर्शन लाभ लेने की अपील की है।

388 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!