Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

घर के सामने खड़ी बाइक में लगाई आग, प्रकरण दर्ज

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, देवास। बीती रात अज्ञात कारणों के चलते घर के सामने खड़ी एक युवक की बाइक में कुछ युवकों ने आग लगा दी। आग से पूरी बाइक जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में अलसुबह फरियादी की रिपोर्ट पर पांच आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया गया। नाहर दरवाजा पुलिस ने बताया कि फरियादी पीयूष पिता महेश योगी 28 वर्ष निवासी नाथ मोहल्ला भवानी सागर की बाइक एमपी 41 एमक्यू 7411 अपने घर के रखी हुई थी, बीती रात करीब 3.30 बजे वहां पहुंचे कुछ युवकों ने उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटें देख फरियादी के परिजन घर के बाहर पहुंचे और पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। फरियादी ने पुलिस को सूचना दी, इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर वरुण बाली, विषु पुजारी व इनके तीन अन्य साथियों पर धारा 435, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply