Skip to content
Saturday, 24 October 2026
सीहोर

शिवराज भैया के लिए… भैंरूंदा महिला मोर्चा ने राखी एवं आभार पत्र एकत्रित कर जिलाध्यक्ष को सौंपे

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, भैरूंदा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान महिलाओं के लिए कई प्रकार की योजना चला रहे हैं। वहीं सरकार की लाड़ली बहना योजना से महिलाएं खुश नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार तथा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया के निर्देशानुसार सीहोर जिला अध्यक्ष ऋतु के द्वारा महिला मोर्चा की महिलाओं व बहनों से राखियां तथा आभार पत्र एकत्रित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती अनीता लखेरा के द्वारा अपनी टीम के साथ नगर की महिलाओं के बीच पहुंचकर राखियां एकत्रित की तथा नगर की महिलाओं व बहनों ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को आभार पत्र भी लिखा। लंबी आयु की कामना की और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जीत के लिए ईश्वर से कामना की, यह सभी राखियां व आभार पत्र महिला मोर्चा की महिलाओं ने उत्तरप्रदेश के जिला बुलन्दशहर की डिबाई विधानसभा के प्रवासी विधायक चन्द्रपाल सिंह लोधी के समक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तक पहुंचने के लिए भेंट की। वही पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष तथा वर्तमान महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती अनिता लखेरा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ की गई लाडली बहना योजना महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बहनों को जिन्दगी में अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसे की जरूरत होती है, लेकिन बहुत सारी ऐसी बहने जिनके पास पैसा न होने पर अपने खर्चे को पूरा करने में मन-मसोसकर रह जाना पड़ता था, लेकिन अब मुख्यमंत्री जी इस योजना से हर महीने महिलाओं के खाते में एक हजार रूपये भेज रहे हैं। जिससे उन बहनों के छोटे-मोटे काम बड़ी आसानी से होते रहेंगे। यही नहीं मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की है कि योजना की राशि को बढ़ाकर धीरे-धीरे 3 हजार रूपये कर दिया जाएगा। यह बहुत बड़ी बात है, अब हम आने वाले समय में अपने खर्चों को लेकर पूरी तरह निश्चिन्त हो गए हैं। इस अवसर पर महिला मोर्चे की श्रीमती विनीता खंडेलवाल, रचना भारी, अनीता लखेरा, अलका चौहान, वर्षा दोगने, ऋतु परिहार, नीता अग्रवाल, रमा शिशिर, रानी वर्मा, मनीषा शर्मा, पिंकी सिसोदिया, राजकुमारी ठाकुर, सुनीता पवार, शशि अग्रवाल, नीलिमा गौर, नेहा नागोरी उपस्थित रही।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply