देवास- पटवारी परीक्षा में चयनीत अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि आपकी नियुक्ति के संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा करूंगा। तत्पश्चात सभी अभ्यार्थी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें सीएम से मांग की गई कि 31 अगस्त तक निर्णय नहीं लिया गया तो 3 सितंबर को भोपाल में अनिश्चितकालिन धरना करने लिए हमें मजबूर होना पड़ेगा।
अभ्यर्थियों का कहना है कि ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 पटवारी भर्ती परीक्षा में लगभग 8600 अभ्यर्थी चयनित होकर नियुक्ति की इंतजार कर रहे हैं। 15 सितंबर तक सभी अभ्यर्थियों का डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन करवाया जाए। जिससे सितंबर महीने में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो। ज्ञापन में मांग की गई है कि जांच की तरह नियुक्ति प्रक्रिया चलाई जाए, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के समय सभी से शपथ पत्र लिया जाए और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाए। वहीं, मेरिट सूचि जारी करने के 90 दिनों के अंदर नियुक्ति देने के आदेश पर अमल किया जाए।

