देवास- भगवान चन्द्रेश्वर महादेव की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का पंचदेवशी आयोजन चाणक्यपुरी एक्सटेंशन में चल रहा है। आयोजन के चतुर्थ दिवस भगवान चंद्रेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा चाणक्यपुरी क्षेत्र में धूमधाम से निकाली।
जिसमें सभी भक्तजनों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया एवं बाबा भोलेनाथ की भव्य झांकी के साथ ढोल और डीजे की धून पर सभी महिला, पुरुष नृत्य करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।







