जिले के 7 केंद्रों पर राज्य पात्रता परीक्षा के लिए 2673 परीक्षार्थी होंगे शामिल

खरगोन- मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा  का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए शहर में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा के सम्बंध में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने  सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष व नोडल अधिकारियों के बैठक कर आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों का पालन करने के निर्देश दिए है। परीक्षा नोडल अधिकारी श्रीमती स्वाति मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा में 2673 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

खरगोन जिले में लिए संभागीय प्रेक्षक  भगत सिंह कुलेश को नियुक्त किया गया है। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज खरगोनगर्ल्स कॉलेज बीटीआई रोड़ आनंद नगरदेवी अहिल्या बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल क्रमांक 2, देवी अहिल्या शासकीय उच्चतर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 खरगोनशासकीय आदर्श आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाडली खरगोनपीजी कॉलेज खरगोन और सरस्वती विद्या मंदिर बीटीआई रोड़ खरगोन को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

118 Views

Leave a Reply