Skip to content
Saturday, 10 October 2026
देवास

योग, प्राणायाम और आयुर्वेद पर रिसर्च करना ज्यादा सरल है – साध्वी देवादिती

2 min read
Text Size:

देवास-  मल्हार स्मृति परिसर में वैसे तो सुबह बड़ी रौनक रहती है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग व्यायाम करते नजर आते है। 23 और 24 का नजारा कुछ अलग था। योग साधको से खचाखच भरे मल्हार स्मृति भवन में योग की गंगा बह रही थी। अवसर था पतंजलि योग समिति देवास द्वारा आयोजित दो दिवसीय योग एवं चिकित्सा विज्ञान शिविर का । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से तीन विदुषी साध्वियाँ देवास पधारी थी । उन्होंने संगीतमय तरीके से बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए योग, प्राणायाम करवाया।   तक योगसाधको ने मंत्रमुग्ध होकर कठिन आसान किये।

एम टेक तक शिक्षा प्राप्त साध्वी देवादितीजी ने बड़े ही सरल तरीके से योग के कठिन आसनों को सिखाया और गुरुदक्षिणा में कभी न बीमार होने का वादा लिया। साध्वी देववाणी जी व साध्वी देव सौम्या जी ने अपने मधुर कंठो से स्वरचित भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। देवादितीजी ने प्रत्येक योग साधक को अपने परिवार व मित्रो को योग सिखाने की शपथ ली। इस योग शिविर मे मधुमेह, उच्च  रक्तचाप, हृदय रोग, मोटापा, गैस, कब्ज, कमर दर्द, सर्वाइकल स्पोंडीलाइटिस, जोड़ो का दर्द, एलर्जी, दमा, माइग्रेन आदि रोगों के इलाज से संबंधित योग अभ्यास कराया गया व रोगों से संबंधित जड़ीबूटियों की जानकारी दी। संचालन संजय जोशी ने किया व आभार प्रकाश सिंह ने माना। इस अवसर पर गिरधारीलाल पंवार, विष्णु नागर, मनोरमा सोलंकी,  रीना जैन, पारुल जैन, नीतू नागर, अर्पण सोलंकी, राहुल गोस्वामी सहित अनेक योगसाधक उपस्थित थे।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply