Skip to content
Friday, 23 October 2026
खंडवा

संत धीरेंद्र शास्त्री 23-24 सितंबर को कथा करने आएंगे हरसूद

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खंडवा/हरसूद। सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने वाले देश ने विश्व के राष्ट्रीय संत धीरेंद्र जी शास्त्री का मंगल आगमन संतो के इस जिले में 23 और 24 सितंबर को हरसूद में होने जा रहा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र जी शास्त्री से खंडवा जिले में आगमन को लेकर हरसूद के विधायक एवं प्रदेश के वनमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह दो माह में चार बार संत श्री शास्त्री जी से मुलाकात कर खंडवा जिले में आगमन का निवेदन किया था, जिसे शास्त्री जी ने स्वीकार कर लिया है। 23 एवं 24 सितंबर में हरसूद में 2 दिन की उनकी कथा का आयोजन होगा। 25 सितंबर को बागेश्वर धाम के लिए रवाना होंगे। कथा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। इस अवसर पर मंत्री श्री शाह ने कहा कि हमारे और क्षेत्रवासियों का अहोभाग्य है कि सनातन धर्म का विश्व भर में प्रचार कर रहे श्री शास्त्री जी की कथा सुनने का सौभाग्य हम सबको प्राप्त होने जा रहा है। कथा हरसूद में होगी एवं संत धीरेंद्र शास्त्री जोगी बेड़ा में स्थित मंत्री विजय शाह के वेयरहाउस में विश्राम हेतु तीन दिनों तक रुकेंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शुक्रवार को धीरेंद्र जी शास्त्री के दो प्रतिनिधि बागेश्वर धाम से खंडवा पहुंचे और पुराने हरसूद रोड पर कथास्थल का अवलोकन मंत्री श्री शाह एवं क्षेत्रवासियों के साथ किया। संभावना है कि संत धीरेंद्र जी शास्त्री हरसूद जाने के पूर्व दादाजी धाम दर्शन हेतु भी पधारेंगे।

196 Views
What do you think?

Leave a Reply