खंडवा- जिला मुख्यालय खंडवा में 67 वी राज्य स्तरीय शालेय ग्रीको रोमन कुश्ती का शुभारंभ देवेंद्र वर्मा एवं महापौर और अमृता अमर यादव द्वारा ध्वजारोहण एवं शपथ दिलाकर किया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा नगर में पहली बार शालेय शिक्षा मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग के अंतर्गत 67 वी राज्य स्तरीय शालेय ग्रीको रोमन कुश्ती अंडर-17 एवं अंडर-19 का भव्य शुभारंभ रायचंद नागडा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया। इस कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 10 संभागों के 200 कुश्ती खिलाड़ी शामिल हुए हैं। उद्घाटन समारोह को खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के लिए खेल भी अत्यंत आवश्यक है।
कुश्ती खेल अति प्राचीन है जिससे शरीर तंदुरुस्त रहता है। हर्ष का विषय है कि कुश्ती के क्षेत्र में हमारे जिले ने देश में काफी नाम कमाया है। और यहां के कुश्ती खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक हासिल कर चुके हैं इस अवसर पर महापौर अमृता पर यादव ने कहा कि खेल के लिए प्रदेश की सरकार ने अच्छा बजट स्वीकृत किया है जिसके माध्यम से अब प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं उन्होंने अपने ससुर विधायक स्वर्गीय हुकुमचंद यादव को भी याद करते हुए कहा कि कुश्ती कला को खंडवा में उन्होंने आगे बढ़ाया वे स्वयं मध्य प्रदेश केसरी भी रह चुके हैं । जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रदेश भर से आए सभी खिलाड़ियों से कहा कि खेल भावना के साथ इस प्रतियोगिता में अपने हुनर का परिचय दें और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें सभी उपस्थित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
इस अवसर पर स्वागत भाषण शिक्षा अधिकारी पी एस सोलंकी ने प्रस्तुत किया। उपस्थित खिलाड़ियों को शपथ खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा द्वारा दिलाई गई। अतिथियों का स्वागत पी एस सोलंकी , संजीव मंडलोई, दीपक जोशी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता शुभारंभ के अवसर पर खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा महापौर अमृता अमर यादव जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा सांसद प्रतिनिधि अमर यादव सुनील जैन, श्रीमती कविता वर्मा ,श्रीमती ज्योतिषना सोनी ,डॉक्टर संजय निंबोरकर, पी डी डोंगरे, आरती शुक्ला वं सभी संभागों के कुश्ती कोच व बड़ी संख्या में कुश्ती खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीपक जोशी द्वारा किया गया।आभार संजीव मंडलोई ने माना
Views Today: 2
Total Views: 132

