अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, बाइक सवार की मौत

देवास-  टोंककला ब्रिज के पास एबी रोड पर  अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार को गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।  मृतक का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया गया उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंदन पिता संतोष चौधरी उम्र 27 निवासी अमोना टोंकखुर्द  मक्सी की तरफ से देवास की और आ रहा था तभी उसे टोंककला ब्रिज के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि मृतक देवास की एक कंपनी में जॉब भी करता था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

85 Views

Leave a Reply