Skip to content
Thursday, 5 November 2026
खरगोन

आवासीय छात्रों के साथ अधीक्षक का पिता की तरह अटेचमेंट होना जरूरी

2 min read
Text Size:

खरगोन-  कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा ने बुधवार को उत्कृष्ठ विद्यालय में जिले के समस्त छात्रावासों के अधीक्षकों को नसियत देते हुए कहाकि आपके आश्रम या छात्रावास में जो भी बच्चें हैं उन्हें अपना बच्चा समझकर व्यवहार करें। आप सभी को बच्चों के अभिभावकों ने उनकी जिम्मेदारी सौंपी है। उस पर खरे उतरना आप लोगों की सफलता होगी। अधीक्षकों की जिम्मेदारी उन इनोसेंट बच्चों की है जिन्हें शासन द्वारा खाने पीने रहने और पढ़ने के लिए आप लोगों की देखरेख में रखा गया है। एक पालक की तरह अटेचमेंट होना चाहिए। इस दौरान जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त  प्रशांत आर्य,  एबी गुप्ता उपस्थित रहें।

राशन की कमी नहीं कमी सोच की है

कलेक्टर श्री वर्मा ने अधीक्षकों से कहा कि राशन की कमी नहीं है। कमी तो आप लोगों की सोच की है। इसे कमाई का जरिया नहीं बनाएं। अपनी दृष्टि बदले और बच्चों के भविष्य बदलने में योगदान देंगे तो जीवन सार्थक होगा। छात्रावासों में रहने वाले हर बच्चें की छोटी-छोटी जरूरत पर आप लोगों की नजर होनी चाहिए। भोजन और नास्ता अनिवार्य रूप से दिया जाना चाहिए। दूध, सलाद, फल आवश्यक रूप से शामिल करें। जो भी सुविधाएं शासन ने निर्धारित की है वो सब छात्रों को मिलना चाहिए।

मप्र में सबसे अच्छे छात्रावास बनाने में मांगा सहयोग

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि मुझे प्रदेश में सबसे उत्कृष्ठ सुविधाआंे वाले छात्रवास चाहिए। इस बदलाव में आप लोगों के बगैर संभव नहीं है। शिकायतें बहुत है अगर बदलाव नहीं हुआ तो आप लोगों को ही बदल दिया जाएगा। कलेक्टर श्री वर्मा ने अधीक्षकों के ज्ञान स्तर को परखने के लिए पहले बॉडमास के दोहे के बारे में पूछा। उनके सवाल पर खामखेड़ा के अधीक्षक  पूनमचंद सोनी ने दोहा पढ़ा। इसके बाद सभी से गुरुत्वाकर्षण के तीन नियमों की जानकारी ली। किसी भी अधीक्षक ने तीन नियम नहीं बता पाए।

चंद्रयान-3 के चांद तक पहुँचने में गुरुत्वाकर्षण के नियमों का क्या सम्बन्ध

अधीक्षकों के साथ बैठक के पश्चात कलेक्टर श्री वर्मा कक्षा 11वी और 12वी के छात्रों के बीच पहुँचे। यहां उन्होंने विद्यार्थियों को गणित में पायथागोरस प्रमेय के बाद त्रिकोणमिति और गुरुत्वाकर्षण के सवालों को हल करके उन्हें समझाया गया। इसके बाद उन्होंने चंद्रयान-3 के चाँद पर पहुँचने में गुरुत्वाकर्षण के नियमों के योगदान के बारे में बतलाया। साथ ही गुरुत्वाकर्षण के तीन नियम भी समझाए।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply