चारुवा में पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-ब्रह्मकुमारी संस्था ने लगाए पांच पौधे

अनोखा तीर, खिरकिया। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खिरकिया उपसेवाकेंद्र के चारूवा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पांच पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी रेवा बहन ने कहा कि प्रकृति की रक्षा हम सभी का दायित्व है। जैसे हम अपने घर की साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं, वैसे ही धरती माता का ख्याल रखना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी, जल संकट और पर्यावरणीय समस्याओं का समाधान अधिक से अधिक पेड़ लगाकर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक कार्य नहीं बल्कि हर व्यक्ति का उत्तरदायित्व है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पौधारोपण कर उनकी देखरेख का संकल्प लिया। कार्यक्रम में चारूवा के ग्रामीण, बच्चे एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

0 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!