Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

आंधी से बिजली गुल, 12 गांवों की आपूर्ति ठप

1 min read
Text Size:

-20 मिनट की बारिश से मौसम तो ठंडा, पर परेशानी बढ़ी
अनोखा तीर, मसनगांव। शनिवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवा और आंधी के कारण कांकरिया सब स्टेशन से जुड़ी 33 केवी विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया, जिससे लगभग 12 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों को करीब पांच घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम करीब 4 बजे तेज हवा और धूलभरी आंधी के चलते तकनीकी खराबी आने से बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। लगातार मेंटेनेंस के बावजूद फाल्ट की समस्या बनी रहने से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इधर सोनतलाई सब स्टेशन क्षेत्र में भी बिजली बाधित रही। बिजली गुल रहने से घरों में अंधेरा छा गया और लोगों को उमस व गर्मी के बीच बिना पंखे और कूलर के समय बिताना पड़ा। इस दौरान करीब 20 मिनट की बारिश से मौसम तो ठंडा हुआ, लेकिन बिजली न होने से परेशानी और बढ़ गई। ग्रामीणों ने विद्युत वितरण कंपनी से नियमित सुधार कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply