अनोखा तीर, रहटगांव। शनिवार को क्षेत्र में तेज हवा और आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के तार टूट गए। इसके कारण दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। धनगांव से सोडलपुर मार्ग पर पेड़ गिर जाने से आवागमन लंबे समय तक प्रभावित रहा। नजरपुरा में पीपल का पेड़ मकान के पास गिर गया, हालांकि इससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वहीं रहटगांव में सेंट्रल बैंक के पास नीम का पेड़ मकान के पास गिर गया तथा आईटीआई के सामने आम का पेड़ भी गिर गया। क्षेत्र में कई स्थानों पर बड़े पेड़ गिरने और तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा।
तेज आंधी-बारिश से क्षेत्र में पेड़ गिरे, बिजली व्यवस्था बाधित







