Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ जागरुकता कार्यक्रम  

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, रहटगांव। पहर फाउंडेशन के युवा समूह द्वारा वनग्राम बड़वानी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समुदाय के युवा, बच्चे एवं अन्य लोग शामिल हुए। ग्राम पंचायत के सचिव, पंचायत सदस्य एवं अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं और बच्चों को विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं वृक्षारोपण के महत्व पर चर्चा की गई। युवाओं को बताया गया कि पेड़-पौधे लगाने से शुद्ध वायु, छाया, फल-फूल प्राप्त होते हैं तथा वर्षा जल संरक्षण, मिट्टी संरक्षण और पर्यावरण संतुलन में भी सहायता मिलती है। कार्यक्रम के अंतर्गत युवा समूह के साथियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियां की गईं, जिससे समुदाय में जागरूकता का संदेश दिया गया। सभी युवाओं ने मिलकर ग्राम पंचायत बड़वानी में पेड़-पौधों एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर आधारित सुंदर चित्रकला भी बनाई। इस अवसर पर पंचायत सचिव, शिक्षक एवं गांव के अन्य स्टेकहोल्डर्स भी शामिल रहे।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply