Skip to content
Saturday, 17 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

SAFF वुमेन चैंपियनशिप-2026: भारत की बेटियों ने जीता खिताब, सीएम डॉ. यादव ने दी बधाई

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, भोपाल। भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने SAFF वुमेन चैंपियनशिप-2026 का खिताब अपने नाम कर देश का गौरव बढ़ाया है। गोवा में आयोजित फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को हराकर चैंपियनशिप जीती।

इस शानदार सफलता पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह विजय देश की बेटियों के साहस, प्रतिभा और टीम भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खेल जगत में प्रेरणा का नया अध्याय लिखेगी।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को इस ऐतिहासिक जीत पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 गोल दागे, जिसकी खेल जगत में व्यापक सराहना हो रही है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply