लगभग 1.20 करोड रुपए लागत के कुल 10 कार्यों का हुआ शुभारंभ
प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह ने शनिवार को जिले के ग्राम खालवा में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 1.20 करोड रुपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री दिव्यादित्य शाह भी मौजूद थे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. विजय शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्र में विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि जनजातीय वर्ग के लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं शुरू की हैं। जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के साथ साथ निशुल्क गणवेश, निशुल्क पुस्तकें, निशुल्क साइकिल जैसी अनेक सुविधाएं दी जा रहे हैं, ताकि वे शिक्षा से वंचित न रहें। जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के विकास की गति बढ़ी है। प्रदेश में किसानो और मजदूरों की आय भी बढ़ी है, जिससे उनके परिवारों में खुशहाली आई है।
इस अवसर पर मंत्री डॉ. विजय शाह ने जिन विकास कार्यों का लोकार्पण किया उनमें खालवा में मुक्तिधाम मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य लागत 15 लाख रुपए, विसर्जन घाट निर्माण कार्य लागत 15 लाख रुपए, खालवा के वार्ड क्रमांक 18 में पेवर ब्लॉक रोड निर्माण कार्य लागत 12 लाख रुपए, खालवा के वार्ड क्रमांक 5 में पेवर ब्लॉक रोड निर्माण कार्य लागत 9 लाख रुपये शामिल हैं। इसके अलावा मंत्री डॉक्टर विजय शाह ने जिन कार्यों का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया उनमें मुक्तिधाम में टीन शेड निर्माण कार्य लागत 9 लाख रुपए, आदिवासी वार्ड में सी सी रोड निर्माण कार्य लागत 15 लाख, मुक्तिधाम रोड पर ग्रेवल मार्ग निर्माण लागत 15 लाख, वार्ड क्रमांक 10 में पेपर ब्लॉक रोड निर्माण कार्य लागत 15 लाख, वार्ड क्रमांक 16 में पेवर ब्लॉक रोड निर्माण कार्य खालवा 10 लाख, वार्ड क्रमांक 19 में सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 4.29 लाख रुपए शामिल हैं।

