Skip to content
Saturday, 17 October 2026
सीहोर

बिजली गुल: कभी मेंटेनेंस तो कभी तेज हवा का झोंका

3 min read
Text Size:

-गर्मी से ज्यादा बिजली कंपनी का मेंटेनेंस छुड़ा रहा पसीने

अनोखा तीर, भैरुंदा। नगर में भीषण गर्मी का दौर जारी है और इस गर्मी में विद्युत की अव्यवस्था ने नगर वासियों की परेशानी को अधिक बड़ा दिया है। 24 घंटे बिजली सप्लाई का वादा इस समय अधूरा नजर आ रहा है। सरकार चाहे कितने ही दावे करें की शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण अंचलों में पर्याप्त बिजली मुहैया कराई जा रही है। लेकिन सरकार के इन दावो को बिजली कंपनी झूठा साबित कर रही हैं। वर्तमान में तो भीषण गर्मी से ज्यादा बिजली कंपनी के द्वारा की जाने वाली मेंटेनेंस के नाम पर कटौती सबसे अधिक पसीने छुड़ा रही है। तेज हवा का झोंका आते ही बिजली की व्यवस्था बाधित हो जाती है। इसके बाद घंटो इंतजार करना होता है। पिछले कुछ दिनों से तो हालात ऐसे हैं कि शहर के किसी एक मोहल्ले में विद्युत की अव्यवस्था बनी रहती है। इस मामले में विद्युत विभाग के कर्मचारी भी केवल मेंटेनेंस का हवाला देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। उल्लेखनीय है कि 24 घंटे बिजली सप्लाई के दावे के बीच भीषण गर्मी में बिजली कंपनी का मेंटेनेंस लोगों को पसीना छुड़ा रहा है। यह सबके लिए परेशानी बन गया है। शहर में मेंटेनेंस और अघोषित कटौती के नाम पर हर दिन औसतन दो से तीन घंटे बिजली बंद की जा रही है। पिछले कई महीनो से लगातार मेंटेनेंस का काम चालू है। इसके बावजूद हल्की तेज हवा चलते ही पूरा शहर ब्लैक आउट हो जाता है। ऐसी स्थिति में शहर वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मेंटेनेंस का काम जारी लेकिन पेड़ और टहनियां हटाने पर काम नहीं
शहर में मेंटेनेंस का काम लगातार चल रहा है। लेकिन बिजली की लाइनों के आसपास से पेड़ और टहनियों को हटाने पर बिजली कंपनी का ध्यान नहीं है। इन पेड़ और टहनियों के तेज हवा में गिरने और तारों में उलझने से बिजली सप्लाई प्रभावित होती है। कई जगह को पेड़ों के बीच से बिजली की लाइन गुजरी है। इससे बड़ा फाल्ट होने का डर रहता है। अभी प्री-मानूसन की शुरुआत है। पिछले एक सप्ताह से शहर में तेज हवा-आंधी चल रही है। जरा-सी तेज हवा चलते ही पूरा शहर ब्लैक आउट हो जाता है। शुक्रवार रात में भी पूरे शहर में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। करीब एक घंटे तक लोग परेशान हुए। अफसरों से लोगों के सवाल पूछने पर एक ही जवाब मिलता है। वह यह कि सुरक्षा कारणों से बिजली सप्लाई बंद करना पड़ती है।
हवा-आंधी में हर दिन बंद हो रही बिजली- शनिवार को भी दिन में हुई कटौती
क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से हवा आंधी का दौर लगातार जारी है। महीनों से व्यवस्था सुधारने में लगी बिजली कंपनी मेंटेनेंस के नाम पर सप्ताह में एक दिन काम से कम चार घंटे की कटौती करती है। इसके अलावा नियमित रूप से अघोषित कटौती का क्रम लगातार जारी है। आंधी तूफान का दौर शुरू होते ही कंपनी के द्वारा बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी जाती है। शनिवार को दिन के बाद देर शाम को हवा आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू होते ही पूरे शहर की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। इस दौरान नगर में ब्लैक आउट देखने को मिला।

6 Views
What do you think?

Leave a Reply