Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

21वीं सदी के सपनों को साकार करने के लिए राजीव जी ने कई कदम उठाए- श्री दत्त

2 min read
Text Size:

देवास-  राजीव जी ने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा। उसे पूरा करने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए, लेकिन जो  सत्ता में बैठे हैं। वह जाति, समाज के हर वर्ग में बिखराव पैदा करने का काम कर रहे है। राजीव जी ने जीवन पर्यंत देश की एकता, अखंडता, विकास के लिए समर्पित रहे। आज हमें गर्व है कि हम उस कांग्रेस पार्टी के सदस्य है, जिसने देश को आजादी दिलाई। बल्कि देश को बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वही काम  राहुल गांधी जी अपनी भारत जोड़ो पदयात्रा के माध्यम से देश को एक रखने के लिए कर रहे है। हमें राजीव जी के सपनों को साकार करने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलते हुए देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका का निर्वाह करना है। उक्त विचार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने शहर जिला कांग्रेस द्वारा सुपर मार्केट स्थित स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इसी के साथ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने राजीव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं सभी कांग्रेस जनो को सांप्रदायिक, सद्भाव देश की एकता अखंडता बनी रहे की शपथ दिलाई।

संचालन शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज शेख भल्लू ने माना। इस अवसर जिला कांग्रेस के सह प्रभारी चंद्रप्रकाश चोरडीया, पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, पं. जय प्रकाश शास्त्री, रेखा वर्मा, शौकत हुसैन, भगवान सिंह चावड़ा, जाकिर ऊल्ला शेख, नजर शेख, संतोष मोदी, विश्वजीत सिंह चौहान, डॉ मंसूर शेख, डॉ रितेश शर्मा, अनिल गोस्वामी, प्रमोद सुमन, कल्याण सिंह पवार, प्रतिक शास्त्री, पंकज वर्मा, नंदकिशोर पोरवाल, पोपसिंह परिहार, राधाकिशन सोलंकी, गुलाब सिंह, मुन्ना सरकार, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, छोटू गुर्जर, जितेंद्र पवार, पीसी हरोड़े, कालू सिंह राजपूत, राजेश जायसवाल, निलेश वर्मा, इरफान कुरैशी, प्रहलाद मिस्त्री, लुकमान अली, प्रहलाद सांगते, जय प्रकाश मालवीय, तनवीर शेख, अंकित जैन, रोहन वाधमारे, चिंटू धारू, गुल्लू मंगानी, मीना फानी, छोटू सिंह, गुर्जर आबिद कुरैशी, बाबूलाल मालवीय, सुनील आचार्य, चांद शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply