Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

चुनाव को लेकर भाजपा संगठन की तैयारीया शुरू

3 min read

खंडवा-  पूरे प्रदेश को पूर्णतः विकसित करने वाली भाजपा की सरकार फिर बहुत प्राप्त करें इस हेतु केंद्र के साथ ही प्रदेश नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है। भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं पूरे परिवार का हिस्सा है।  इस हेतु विधानसभा चुनाव प्रचार को  गति देने के लिए राष्ट्रीय केंद्रीय नेतृत्व ने अन्य प्रांतों के निर्वाचित विधायकों को मध्य प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा चुनाव में मार्गदर्शन के लिए भेजा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा जिले की चारों विधानसभा के लिए यूपी के विधायकगण खंडवा जिले में पहुंच गए हैं।  भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय खंडवा पर सात दिवसीय प्रवास पर पधारे उत्तर प्रदेश के विधायक को ने आज सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से भेंट  की, जो अल्प प्रवास पर पधारे विधायक चारों विधानसभा में सात दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। जिला मुख्यालय खंडवा पहुंचे तीन विधायकों का पदाधिकारियों ने कार्यालय में स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायकों ने कहा कि हमारी पार्टी और हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास ,और सब के प्रयास से देश की जनता एवं गरीब कल्याण के कार्य कर रही है। कांग्रेस ने वर्षों तक इस देश में राज किया लेकिन देश की जनता को जो मूलभूत सुविधा मिलना चाहिए थी वह उन्हें नहीं मिल पाई हमारी सरकार ने देश की दशा और दिशा को बदलने का कार्य किया है।

आज हम गर्व से कह सकते हैं की कुछ ही दिनों में हमारा देश विश्व का सिरमौर  बनेगा। विधानसभा चुनाव की घोषणा शीघ्र होने वाली है हम सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ एक सैनिक की भांति चुनाव के इस मैदान में अपने आप को समर्पित करते हुए चुनाव कार्य में लग जाए । जिला महामंत्री राजेश तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए सभी पधारे हुए विधायकों का स्वागत अभिनंदन किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि चारों विधानसभा मैं आए  विधायक गण पार्टी के दिशा निर्देश पर विभिन्न प्रकार के  कार्यक्रमों में शामिल होकर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।  पंधाना विधानसभा के लिए अमन गिरीजी उत्तर प्रदेश, खंडवा विधानसभा के लिए सुरेंद्रजी कुशवाह कुशीनगर उत्तर प्रदेश, हरसूद विधानसभा के लिए महेश त्रिवेदीजी उत्तर प्रदेश, मांधाता विधानसभा के लिए सुरेंद्र पासीजी जिले में पहुंच चुके हैं और 7 दिनों तक अलग-अलग बैठक के माध्यम से जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता के साथ ही जनता से भी रूबरू होंगे। रविवार को आयोजित स्वागत बैठक में  जिला महामंत्री  राजेश तिवारी, जिला मंत्री जितेंद्र मंडलोई, जिला उपाध्यक्ष सुखदेव पटेल, मंडल अध्यक्ष सुधांशुजैन, आशीष राजपूत, भानु प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर, ऋरंगी उपाध्याय ,भरत पटेल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

101 Views

Leave a Reply