Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

सामाजिक समरसता के साथ लोगों को आपसी भाईचारे एवं सदभाव के साथ रहने का दिया संदेश

2 min read

खण्डवा- महामंडलेश्वर संत स्वामी विवेकानंद पूरी जी महाराज एवं पूज्य संत दिव्यानंद जी महाराज के नेतृत्व में  जिले में 26 अगस्त तक स्नेह यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में स्नेह यात्रा ग्राम जामली कला, खापरी, टेम्भी,  मोरदड़, खिडगाव, पिपल्या एवं जलकुँवा सहित विभिन्न ग्रामों में पहुंची, जहां पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों में काफी हर्ष उल्लास देखने को भी मिला। स्नेह यात्रा के माध्यम से महामंडलेश्वर संत स्वामी विवेकानंद पूरी जी महाराज  ने सामाजिक समरसता के साथ लोगों को आपसी भाईचारे एवं सदभाव के साथ रहने का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता एकता के साथ सभी प्रेम से रहे स्नेह यात्रा का यही उददेश्य है।

 यात्रा के दौरान स्वामी विवेकानंद पूरी जी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है कि समाज में प्रेम, सौहार्द तथा समरसता का भाव जगाना है, इसके लिये स्नेह यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने राम जी के हम है और राम जी हमारे है का भाव जाग्रत किया।
जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक  जगदीश पटेल ने कहा कि जीवन में खुशियां बांटने से खुशियां बढ़ती हैं, स्नेह यात्रा आनंद बढ़ाने का काम करेंगी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा पूरे प्रदेश के सभी विकासखंडों में एक साथ शुरू हुई थी। यात्रा के दौरान जिले में संत भ्रमण कर रहे और वहाँ की बस्तियों में जाकर समरसता के भाव से जन-मानस से संवाद कर रहे है। यात्रा में पंतजली योग पीठ, गायत्री परिवार, रामचंद्र मिशन के सदस्य सहित जन अभियान परिषद के सदस्य भी शामिल हुए।

102 Views

Leave a Reply