Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने जिलाधीश को दिया ज्ञापन

2 min read
Text Size:
देवास-  राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने जिलाध्यक्ष गगन सिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों की ज्वलंत समस्याओ को लेकर जिलाधीश के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान कृषि सत्र में मई माह से जिले के कृृषकों को यूरिया खाद उपलब्ध नहीं कराया गया है। परिणाम स्वरूप यूरिया खाद के अभाव में मक्का एवं ज्वार की फसल प्रभावित हुई है एवं अभी भी सहकारी संस्थाओं में यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है, शीघ्र खाद उपलब्ध कराया जाए। वर्तमान में वितरित बीमा राशि में भारी विसंगतियां है। अनावरी आधार बीमा पूरे गांव के किसानों को एक एकड की दर से प्रत्येक किसान को लाभांवित किया जाता है जबकि वर्तमान वितरण में हर गांव में कुछ किसानों को ही राशि प्राप्त हुई है और बाकी वंचित है। कई जगह पर पूरे गांव ही वंचित रह गए है। यह बीमा अनावरी अधारित नहीं हो सकता, फिर नुुकसानी का आंकलन किस आधार पर किया गया। वंचित किसानों को योजना से जोड़कर बीमा राशि का लाभ दिया जाए। शासन द्वारा सभी प्रकार के उर्वरक किसानों को वितरित किये जाते हैं। कृषक यह जानना चाहता है कि उसे पृथक पृथक खाद वितरण की मात्रा कितने किलो प्रति एकड से वितरित किया जाता है। वर्तमान मंे देखा गया है कि प्रभावशाली किसानों को भरपूर मात्रा में खाद प्रदान किया जाता है एंव अन्य कृषक इससे वंचित रहता हैं।
जिले में नामांत्रण, फोती नामांतरण, सीमांकन के कई मामले लंबे समय से लंबित हैं जिनकी संख्या लाखों में है। बारबार निराकरण की मांग के बावजूद इनकी संख्या प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही है। अत ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर प्रकरणों का निकाल शीघ्र किया जाए, विगत तीन वर्षो से यह मांग कई बार की जा चुकी है लेकिन इस पर अभी तक ध्यान नहीं किया गया हैं इन मामलों का शीघ्र निराकरण किया जाए।
गगनसिंह पटेल ने बताया कि बावई हायर सेकंडरी स्कूल में भवन नहीं होने से बच्चे खुले में पढ़ने को मजबूर है। इस विषय में भी जिलाधीश से चर्चा की गई, जिस पर जिलाधीश ने आश्वासन दिया कि इसका जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री त्रिलोक गोठी, प्रदेश उपाध्यक्ष लालसिंह बागवान, प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम पटेल, संभागीय अध्यक्ष मानसिंह कोठारी, कैलाश पाटीदार, राजेन्द्र नाहर, जिला संरक्षक हरिसिंह धाकड़, रूगनाथसिंह पोनासा, सजनसिंह एलचपुर, मूलचंद जाट, रामसिंह सेंधव, ओम सारण, सलीम शेख, भगवान गुर्जर, मेहरबानसिंह सेंधव, इकबाल भाई, हरिसिंह सालमखेड़ी एवं सतवास तहसील के पधारीकारी एवं किसान बंधु उपस्थित रहें।
91 Views
What do you think?

Leave a Reply