Skip to content
Friday, 27 November 2026
होशंगाबाद / नर्मदापुरम

राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं

1 min read

 

अनोखा तीर, नर्मदापुरम। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन पचमढ़ी में स्वागत समारोह में आमंत्रित अतिथियों के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। सेना के बैंड द्वारा सुमधुर रागनियों की प्रस्तुतियां दी गई। बैंड की धुनों ने देशप्रेम और राष्ट्र- भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित कर श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया। स्वागत समारोह में राज्यपाल श्री पटेल की पत्नी नर्मदाबेन पटेल भी मौजूद थी। समारोह में जन-प्रतिनिधि, विश्वविद्यालयों के कुलपति, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, सेना, पुलिस, न्यायिक सेवा और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, तकनीकी शिक्षा, उच्च एवं शालेय शिक्षा के मेधावी छात्र-छात्राएं, उत्कृष्ट खिलाड़ी, मेधावी विद्यार्थी एवं उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ी, इंस्पायर पुरस्कार विजेता, निक्षय मित्र, स्व-सहायता समूह के सदस्य और गणमान्य नागरिक शामिल थे। राज्यपाल श्री पटेल ने सेना के बैंड प्रमुख मेजर अशोक कुमार को शॉल, स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल, बैंड के सदस्यों के साथ समूह चित्र में शामिल हुए।

85 Views
85 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply