भाजपा युवा मोर्चा ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार, बड़वाह – 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर में दो दिनों तक शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रथम दिवस सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने तो दूसरे दिवस मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा के युवा अध्यक्ष यश चौरसिया के तत्वाधान में शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसकी शुरआत शहर के शासकीय महाविद्यालय से सुबह करीब 10 बजे हुई। यह तिरंगा यात्रा शहर के नर्मदा रोड, जय स्तंभ चौराहे से महेश्वर रोड, बस स्टेंड होकर इंदौर रोड, जाट मोहल्ला, मौलाना आजाद मार्ग से एमजी रोड होकर पुनः जय स्तंभ चौराहे पहुंची। जहा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान शहर के सैकड़ों युवा हाथो में तिरंगा झंडा लिए भक्ति गीतों पर झूमते हुए बाइक से शहर में निकले। इस दौरान यात्रा में नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर, अंतिम केवट, कुणाल तिवारी, कपिल पटेल, अंकित गुप्ता, चंदू जाट, पप्पू बडसरे सहित अन्य भाजपा मोर्चा के युवा शामिल हुए।

62 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!