
विकास पवार बडवाह – नगर के अधिष्ठा देव भगवान नागेश्वर महादेव की शाही पालकी यात्रा सोमवार शाम 5 बजे जय घोष के साथ शहर में निकाली गई । इस पावन अवसर पर जहा भगवान नागेश्वर का आकर्षक श्रंगार हुआ ।वही शिवभक्त महादेव के दर्शन पूजन करने के लिए आतुर नजर आए । गौरतलब है कि शहर में नगर हिन्दू संगठन के तत्वाधान में हर वर्ष शहर में पालकी यात्रा हर्षोउल्लास के साथ निकाली जाती है ।यात्रा निकलने के पूर्व दोपहर करीब 3 बजे नगर हिन्दू संगठन सदस्यो ने महादेव का अभिषेक पूजन किया । जिसके पश्चात भगवान नागेश्ववर महादेव को फूलों से सुसज्जित पालकी में विराजमान कर शहर के मुख्य मार्गो पर भ्रमण करवाया ।इस दौरान पालकी निकलने वाले मार्ग पर अनेक महिलाओ ने बाबा भोलेनाथ का पूजन आरती कर श्री फल भेट किए ।

पालकी यात्रा की इन लोगों ने की अगुवाई——
नागेश्वर मन्दिर से निकली पालकी की अगुवाई में केशरिया ध्वज पताका लिये घुड़सवार, बैंड-बाजे, ढोल ताशे,डमरू,झांझ मंजीरे और बाहर से आए गायक कलाकारो की संगीतमय भजन मंडली ने आयोजन में भक्ति का रस घोल दिया । यात्रा में शामिल वीर हनुमान और मां कालंका माता की चलित झांकी शहर में आकर्षण का केंद्र रही ।
वही युवा वर्ग भजनों और डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए ।इस वर्ष भी स्थानीय अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत समाज,सर्व सेन समाज,अनिल राय मित्र मंडली,अग्रवाल समाज, विश्व हिन्दू परिषद,बजरंगदल,सिख समाज,नगर मंडल,युवा टीम सहित सत्ती घाटा राधाकृष्ण मंदिर भक्त मण्डल और अन्य संस्थाओं ने पालकी यात्रा का शानदार स्वागत अभिनंदन किया ।इस दौरान सत्ती घाटा राधाकृष्ण मंदिर भक्त मण्डल द्वारा वृदावन से नृत्य कलाकारों को बुलाया गया ।जिन्होंने एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति देकर भक्तो को थिरकने पर मजबूर कर दिया । उल्लेखनीय है की पालकी यात्रा के अवसर पर शहर के मुख्य चौराहा ग्रुप द्वारा बर्फ की सिल्ला से बाबा बर्फानी की आकृति बनाई गई। गौरतलब है की रात्रि में हुई बारिश के चलते पालकी यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होकर पुनः रात्रि करीब 11:30 बजे मंदिर प्रागंण पहुची ।जहा भगवान भोलेनाथ की महाआरती कर प्रसादी वितरण के साथ देर रात पालकी यात्रा का समापन हुआ ।

पुलिस स्टाफ रहा मुस्तैद आयोजन हुआ सफल—–
शहर के इस धार्मिक आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था और हाईवे पर यातायात सुचारू करने के लिए स्वयं एसडीओपी विनोद शिक्षित और टीआई प्रीतम सिंह ठाकुर मुख्य चौराहे पर मुस्तैद रहे। जिन्होंने अलग अलग स्थानों पर पुलिस जवान तैनात किए । लेकिन इस यात्रा के दौरान मुख्य चौराहे पर पेट्रोल पम्प के समीप कुछ युवाओ के बीच मारपीट करते देखने को मिली । जिसके चलते पुलिस जवान ने युवाओं को लट्ठ से खदेड़ा । इस भगदड़ में एक व्यक्ति को सिर में चोट आई। जिसे आरक्षक विनोद यादव ने थाने पर पहुंचाया । जबकि पालकी यात्रा के दौरान मुख्य चौराहे से जय स्तंभ चौराहे तक यात्रा में शामिल भक्तो और भारी वाहनों के बीच का फासला बनाने में पुलिस नाकाम रही ।हालाकी टीआई ठाकुर की सक्रियता और मैनेजमेंट से पालकी यात्रा का आयोजन बिना किसी विघ्न के सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ ।


