पार्थिवलिंग पूजन को कलियुग में अत्यंत पुण्यदायी माना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार, बड़वाह – नावघाट खेड़ी स्थित रत्नेश्वर धाम में अधिक मास की शिवरात्रि पर्व पर विगत दिनों से चल रहे। पार्थिवलिंग महोत्सव में सोमवार को स्थानीय और बाहरी क्षेत्र से अधिक संख्या में भक्त शामिल हुए। महोत्सव के चलते मंदिर में प्रतिदिन आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है। आचार्य प्रीतेश व्यास ने बताया कि पार्थिवलिंग पूजन कलियुग में अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। यहा अनुष्ठान की विशेषता यह है कि प्रतिदिन उपस्थित भक्त को स्वयं ही शिवलिंग का निर्माण कर पूजन के साथ विसर्जन करने का पुण्य लाभ मिल रहा है। जबकि पूजन व शिवलिंग सामग्री की सम्पूर्ण व्यवस्था मंदिर के ओर से निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। उल्लेखनीय है की पार्थिव शिवलिंग निर्माण करने और उनका पूजन करने के लिए निमाड़ मालवा ही नही अन्य क्षेत्रों से भी शिव भक्त महोत्सव में शामिल हो रहे है। आचार्य श्री व्यास ने बताया कि भक्तो की तादात के अनुसार शिवलिंग निर्माण की संख्या एक लाख से भी अधिक हो रही है। जो अपने आप मे एक विश्व रेकॉर्ड माना जा सकता है। श्री व्यास ने इस महोत्सव को गिनीज बुक में स्थान देने की मांग की है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा अनुष्ठान अन्यत्र कही देखने मे नही आया है।

232 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!