मुख्यमंत्री के प्रज्वल बुदनी प्रोजेक्ट को पलीता लगा रहे ठेकेदार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भैरूंदा। नगर के मुख्य मार्ग पर चल रहे पाथवे निर्माण कार्य में घटिया सामग्री उपयोग होने पर रहवासियों ने ठेकेदार का जमकर विरोध किया और घटिया कार्य को बंद कराया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा नगर विकास के लिए करोड़ों रुपए की राशि स्वीकृत कर नगर परिषद के अधिकारियों को सचेत कर कहा था कि निर्माण कार्य मे गुडवत्तापूर्ण कार्य किया जाना चाहिए अन्यथा संबंधित अधिकारियों की खैर नही, बावजूद इसके नगर में चल रहे पाथवे निर्माण, पोल शिफ्टिंग, नाला निर्माण में ठेकेदार की मनमर्जी से गुडवत्तहीन सामग्री उपयोग कर निर्माण किया जा रहा है जिससे मुख्यमंत्री के प्रज्वल बुधनी प्रोजेक्ट को पलीता लगाया जा रहा है ऐसा ही एक मामला सोमवार को पाथवे में निर्माण में सामने आया जिसमें निर्माण एजेंसी ललित शर्मा आर्किटेक्ट द्वारा इंदौर-भोपाल मेन रोड पर घटिया सामग्री उपयोग कर निर्माण किया जा रहा था, वार्ड वासियों के जमकर विरोध के बाद ठेकेदार कम को बंद कर भाग खड़ा हुआ। मौके पर पहुंचे उपयंत्री केवलराम कुशवाह ने बताया कि यह कार्य मेरे अधीन नही है लेकिन प्रथम दृष्टया यह कार्य गुडवत्ता पूर्ण नही है। वही वार्ड पार्षद महेंद्र जाट ने कहा कि मेरे द्वारा पाथवे निर्माण को लेकर कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके फलस्वरूप आज वार्ड वासियों ने घटिया निर्माण के चलते कार्य बंद कर दिया गया।

85 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!