Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

स्वच्छता में शहर को नंबर वन बनाने के लिए बस्ती में जाकर ब्रांड एंबेसडर पवार ने की परिचर्चा

2 min read
Text Size:

देवास- सभी के सहयोग से अपना शहर बनेगा स्वच्छता में नंबर वन इसमें हमारी ओर आपकी सब लोगों की भूमिका आवश्यक है। बड़ा कार्य सभी के सहयोग और लगन से ही संभव होता है। यह बात देवास नगर पालिका निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर अमित राव जी पवार ने शंकरगढ़ बस्ती के संस्कार केंद्र पर रहवासियों एवं विद्यार्थियों के बीच कहीं। उन्होंने स्वच्छता का महत्व बताते हुए  उपस्थित लोगो से परिचर्चा के साथ संवाद किया और कहा कि हमारी भी अपने शहर के प्रति कुछ जिम्मेदारियां होती है,जिसे पूरा करना हमारा फर्ज बनता है। इसी में एक स्वच्छता का कार्य भी है जिसे सबको मिलकर करना है।

प्लास्टिक की थैलियों से दूरी बनाते हुए उनका उपयोग भी नही करना चाहिए। हमें कपड़ों की थैली का उपयोग करना चाहिए। कचरा गिला ओर सूखा दोनो को अलग कर सम्बंधित जगह पर ही फेकना चाहिए। हम स्वच्छ रहेंगे, तभी स्वस्थ रहेंगे। उपस्थित रहवासियों से परिचर्चा में अनेक बातों का उल्लेख करते हुए स्वच्छता का महत्व बताया और  देवास कों स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए शपत दिलाई गई। इस अवसर पर पूनम जी सोलंकी तेजू बुआ,भेरू सिंहजी भोंसले, पवन भावसार, रूकमणी जी, ज्योति जी, दीपेंद्र जी, मनोहर जी, मुकेश जी, विष्णु जी, आशुतोष चतुर्वेदी आदि लोग उपस्थित थे। अंत मे आभार के सुरेश यादव ने माना।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply