Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

भाजपा की छवि खराब करने वालो पर प्रकरण दर्ज किए जाने को लेकर विधि प्रकोष्ठ ने दिया ज्ञापन

2 min read
Text Size:

देवास- सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की छवि खराब करने के विरोध में विधि प्रकोष्ठ ने  जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संभाग प्रमुख मनीष पारीक एवं जिला संयोजक हेमन्त शर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक  भदौरिया को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि लघु एवं मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ के लेटर हेड पर ज्ञानेंद्र अवस्थी ग्वालियर के नाम से हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम से संबोधित चि_ी, जिसमें इन ठेकेदार  ने उनके लंबित भुगतान और निर्माण कार्य के बदले सरकार के लोगों द्वारा 50 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने की शिकायत थी। पत्र लिखने वाले ज्ञानेंद्र अवस्थी ने मामले की जांच हाई कोर्ट जज से कराकर भुगतान कराने का अनुरोध किया गया था।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के  पारीक ने कहा कि कांग्रेस नेता बिना जांचे परखे लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक जानकारी देते हुए पत्र को वायरल कर रहे हैं और प्रदेश सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।  आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने झूठ फ़ैलाने वाली प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अरुण यादव दिग्विजय सिंह सहित उन सभी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। जिन्होंने इस झूठे पत्र को वायरल किया है। उक्त मामले मेंं इंदौर, भोपाल सहित अन्य जगहों पर एफआईआर दर्ज की गई है। छवि खराब करने वालों पर देवास में भी एफआईआर दर्ज की जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ श्याम गालोदिया, राजेन्द्र नागर, विजय दुबे, रजनीश द्विवेदी, विकास सूर्यवंशी, मनोज सोलंकी, रोहित गुर्जर, अश्विन पाठक, हर्षित गांवशिन्दे सहित अधिवक्ता, भाजपा जिला महामंत्री पंकज वर्मा उपस्थित थे। उक्त जानकारी अधिवक्ता हर्षित गांव शिंदे ने दी।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply