Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

शिव महापुराण कथा के पांचवे दिन भूत पिशाचों की सेना के साथ निकली शिव बारात

2 min read

देवास- चाणक्यपुरी महिला मंडल समिति द्वारा  राम मंदिर अयोध्या धाम चाणक्यपुरी में पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित 7 दिवसीय  शिव महापुराण कथा के पांचवे दिन  धूमधाम के साथ शिव बारात निकली। महिला मंडल की पुष्पलता सोनगरा ने बताया कि भगवान शिव की बारात में भस्म रमाये हुए भूत, प्रेत व पिशाचों की सेना शामिल थी। दूल्हे के वेश में भगवान शिव की अद्भुत शोभा नजर आ रही थी। डमरू की ढम-ढम, शखों की मंगल ध्वनि और ढोल ताशों से जेल का माहौल शिवमय हो गया। साथ ही सतत हर हर महादेव के जयघोष भक्तों द्वारा लगाए जा रहे थे। भूतों की टोली के साथ भगवान भोलेनाथ गौरा मैया को ब्याहने निकले।

शिव बारात का नगर मेंं कई जगहों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कथा में व्यासपीठ की आरती विधायक गायत्री राजे पवार ने ने की। कथावाचक पं. दिनेश प्रसाद मिश्रा ने भक्तों को शिव विवाह का महत्ता बताते हुए कहा कि देवों में श्रेष्ठ महादेव के विवाह में संसार के समस्त देवी देवताओं ने आशिर्वाद दिया। शिवजी तो क्षमा के सागर हैं। वे सभी को माफ करेंगे। भगवान शिव की महिमा अपरंपार है। शिव महापुराण की महिमा है कि जो एक बार शिव महापुराण सुन लेता है उसे यम लोक की यत्नौ से मुक्ति मिल जाती है। कथा के दौरान सुमधुर भजनों की प्रस्तुति भी दी गई। कथा 15 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।

121 Views

Leave a Reply