भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा की बेहतर तैयारियाँ हों – मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री ने 14 अगस्त को होने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में झंडा-वंदन में मशाल प्रज्ज्वलन और भारत माता का पूजन करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा थीम पर फूल, गुब्बारों तथा कपड़े से सजावट की जाएगी। तिरंगा यात्रा के मार्ग के दोनों तरफ, आवास तथा प्रतिष्ठानों पर तिरंगे झंडे लगाए जाएंगे। यात्रा में सजी हुई गाड़ियों में झांकियों का प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम स्थल पर लाड़ली बहना सेना की सदस्य, लाड़ली बहनें, विद्यार्थी, व्यापारिक संगठन और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहेंगे।

84 Views

Leave a Reply