Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देवी अहिल्या बाई होल्कर की पुण्य-तिथि एवं वीर दुर्गादास राठौर की जयंती पर किया नमन

1 min read
Text Size:

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में देवी अहिल्या बाई होल्कर की पुण्य-तिथि और वीर दुर्गादास राठौर की जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान का स्मरण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने माता अहिल्या बाई का स्मरण कर ट्वीट में कहा कि “कर्त्तव्य परायण, धर्मनिष्ठ शासक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्य-तिथि पर उन्हे कोटिश: नमन। राष्ट्र-सेवा और जन-सेवा को ही अपने जीवन का ध्येय बनाने वाली माता अहिल्याबाई जी का जीवन हमें सदैव मानवता के कल्याण के लिए प्रेरित करता रहेगा।” मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीर श्री दुर्गादास राठौर का स्मरण कर ट्वीट किया कि “माई ऐहा पूत जण जेहा दुर्गादास। बांध मरुधरा राखियो बिन खंभा आकाश।’ अदम्य साहस, वीरता एवं शौर्य के प्रतीक, महा पराक्रमी योद्धा, वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि के गौरव और अस्मिता के लिए बलिदान हो जाने वाले वीर सपूत को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।”

74 Views
What do you think?

Leave a Reply