प्रदेश में अब हर गरीब के सपने हो रहे हैं पूरे : राज्य मंत्री श्री पटेल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पर्व पर 37 लाख रूपये के कार्यों का किया भूमि-पूजन

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। राज्य मंत्री श्री पटेल ने ग्राम देवदहा, भमरहा, मनकीसर और मूर्तिहाई ग्रामों में करीब 38 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। इनमें सामुदायिक भवन, आँगनवाड़ी भवन, 2 अलग ग्रामों में सरकारी स्कूलों में बाउंड्री वॉल निर्माण के भूमि-पूजन शामिल हैं। राज्य मंत्री श्री पटेल ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया। राज्य मंत्री श्री पटेल ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान में जिले की सभी ग्राम पंचायतों और अमृत सरोवर में देश-भक्तिपूर्ण कार्यक्रम करने की अपील भी नागरिकों से की।

79 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!