फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने अपने घर में फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर सिविल लाईन थाना पुलिस पहुंची और शव पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फांसी लगाने के दौरान घर में मृतक अकेला ही था मां काम से बाहर गई हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार रवि पिता स्व.नरेन्द्र राठौर उम्र 33 निवासी 90 रानी बाग ने  अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

एसआई राकेश शर्मा सिविल लाइन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार था जिसका उपचार भी चल रहा था और उसका विवाह भी नहीं हो पा रहा था जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में था।  सुबह मृतक की पीएम किया गया उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल जांच चल रही है।

119 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!